गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बुधवार को बखरी स्थित श्री केशरवानी धर्मशाला के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य केशरवानी वैश्य सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के निर्देशन में प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री केशरी ने बताया कि धर्मशाला की भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भव्य भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में समाज के सभी लोगों की आवश्यकताओं और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि भविष्य में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।
धर्मशाला के पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने पर केशरवानी समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। समाज के सदस्यों ने निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
मौके पर महासचिव गुड्डू केशरी, रामचंद्र केशरी, अरुण केशरी, जनक लाल केशरी, जगदीश केशरी,समीर श्रवण, कुंदन केशरी, सीताराम केशरी, पीयूष केशरी, पंकज केशरी, सचिन,अनुराग, रामबाबू, विकास, राजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
