गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना कांड संख्या 472/25 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शन्नी पोद्दार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सन्नी पोद्दार, पिता—घ्रवेन्द्र पोद्दार,ग्राम जीतपुर वार्ड संख्या 07, थाना बखरी, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक बच्चे के साथ यौन अपराध करने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामले की आगे की जांच जारी है।
