गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के रत्नमन बभनगामा गांव में घर पर चढ़कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी वैजनाथ पासवान ने अपने ही गांव के चंदन पासवान, सूरज पासवान, सुमन कुमार, मनोज पासवान, अंकित कुमार, रोहित पासवान एवं संजीव कुमार के विरुद्ध वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज आवेदन में वैजनाथ पासवान ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे सभी आरोपित लाठी, लोहे का रॉड, हथौड़ा तथा पिस्तौल लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा खुलवाने के बाद सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


