गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि डरहा निवासी स्व नरेश महतो के पुत्र चंदन महतो को गिरफ्तार किया गया है। चंदन महतो वर्षों से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
