नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने इनैया स्थित लीची गाछी से तीन कार्टून विदेशी शराब सहित दो मोटरसाइकिल बरामद, नावकोठी पुलिस को मिली सफलता।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर सूचना सत्यापन के दौरान पुलिस ने हरिश्चंद्र सिंह के इनैया स्थित लीची गाछी में छापेमारी कर 66 बोतल विदेशी शराब तथा दो पल्सर बाइक बरामद किया है।
छापेमारी से पूर्व पुलिस की भनक लगते ही तीन कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।इसमें रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की 375 एम एल के 22 बोतल एवं आयकाॅनिक व्हाइट ग्रेन व्हिस्की 375 एम एल के 44 बोतल कुल 24.75 लीटर शराब बरामद किया गया है।
इसके अलावा घटनास्थल से एक काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल नंबर (BR34V/3610)तथा एक बिना नंबर प्लेट का काला पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।इस घटना में स्थानीय लोग एवं सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार फरार व्यक्ति पहसारा के मोनू कुमार,धीरज तांती उर्फ जूलिया और अंकित कुमार है।
शराब बरामदगी के बाद उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी वांछित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।इस अभियान में स्वयं थानाध्यक्ष,सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार,रंजीत कुमार, पुनम कुमारी साहु एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
