गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल, महिला एवं पुरुष लाठी बल ने थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में रमजान पर्व, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान नौला, भवानंदपुर, डीह, सरौंजा, पर्रा, सहुरी, मैदा, भवन्नगामा, वीरपुर, बरैयपुरा, जिंदपुर सहित अन्य गांवों में पुलिस बल ने मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने जगह-जगह रुककर लोगों से अपील की कि सभी पर्व-त्योहार को शांति, आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों या मनचले युवकों की गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि समाजिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों की पैरवी करने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
