गौरव कुमार | AV भारत न्युज संवाददाता | बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने एक व्यक्ति को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बखरी थाना क्षेत्र के सारबकोठी निवासी पनु सदा के पुत्र मुकेश सदा को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
