गौरव कुमार AV न्यूज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के चकचनरपत वार्ड संख्या-6 में एक युवक की जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान चकचनरपत निवासी स्व. मंगरू महतो उर्फ मांगो महतो के पुत्र श्रीराम राय (32 वर्ष) के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बखरी पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई। लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के बाद श्रीराम राय ने कथित रूप से जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

