By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: श्रीकृष्णाष्टमी मेला की सफलता को लेकर पहसारा में ग्रामीणों की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » श्रीकृष्णाष्टमी मेला की सफलता को लेकर पहसारा में ग्रामीणों की बैठक
बेगूसराय

श्रीकृष्णाष्टमी मेला की सफलता को लेकर पहसारा में ग्रामीणों की बैठक

AV BHARAT NEWS
Last updated: August 7, 2026 8:57 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के पहसारा गांव में श्रीकृष्णाष्टमी मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह ने की, जबकि संचालन जसवंत सिंह ने किया। बैठक में आगामी श्रीकृष्णाष्टमी मेला के सफल आयोजन, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मेला समिति के अध्यक्ष बचनदेव सिंह ने बताया कि इस वर्ष मेले की शुरुआत 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के भव्य जन्मोत्सव के साथ होगी। वहीं 5 से 7 सितंबर तक अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बनारस, गोरखपुर, कैमूर, खगड़िया, रोहियार, एजनी परोरा सहित स्थानीय पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि 4 से 8 सितंबर तक भव्य रासलीला का भी आयोजन होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए मीना बाजार, झूला, ब्रेक डांस, टावर झूला, मिठाई, श्रृंगार तथा खिलौनों की दुकानें भी लगाई जाएंगी।

मेला समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। मेडिकल कैंप में अमित कुमार फूचो के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। वहीं विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन की जिम्मेदारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम संभालेगी। दिन में कथावाचक द्वारा धार्मिक प्रवचन होगा, जबकि रात्रि में विदेशिया नाच का आयोजन किया जाएगा।

मेला क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम 24 घंटे गश्त करेगी।

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह बुडुल, सरपंच प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनीत सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार, मेला समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मी सहनी, महेश कुमार, चंदन कुमार, प्रमोद सिंह, शिवेश रंजन, मुकेश सिंह, दिलीप कुमार, गोलू कुमार, अमित कुमार फूचो, अभिषेक, अंकित, रवि, विनोद सिंह, शुभम कुमार, सुनील कुमार, विक्कु कुमार, गोविंद झा, अभिषेक कुमार, विभाकर कुमार सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिओं की जांच
जिला स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रभात फेरी, सृजनोत्सव एवं ओपन माइक कार्यक्रम ।
डीएम ने वीरपुर बाजार में सड़क की स्थिति सुधारने का दिया निर्देश
नावकोठी में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री सीता-राम संकीर्तन का शुभारंभ
नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#teghra
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित
Next Article नावकोठी में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up