गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री श्री कृष्ण गौशाला बखरी में आगामी मेला आयोजन की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने की।
बैठक में मेला की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से दिलीप केशरी को मेला का संयोजक नियुक्त किया गया।
एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि मेला का आयोजन पारंपरिक गरिमा और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाएंगे ताकि मेला शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
बैठक में गौशाला के सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा, मनोरंजन वर्मा, केदार केशरी, विजय नेमानी, मनोज चौधरी, वालेश्वर साह, अभिमन्यु केशरी, रामचंद्र सहनी, संगीता राय, जवाहर राय, प्रिंस सिंह, मनीष कुमार, अनुभव आनंद, गुड्डू केशरी, अनुराग केशरी, सुनील साह, सुनील महतो आदि उपस्थिति रहे। सभी ने मेला को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।
