गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
राष्ट्रीय आय-सह-मेधा परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जयलख बालक के 13 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी प्रतिभागी छात्रों के उत्तीर्ण होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक दशरथ राय ने बताया कि विद्यालय से पहली बार छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था और सभी छात्र सफल रहे। यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि सफल छात्र-छात्राओं का नामांकन अब नव स्थापित आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल), घाघरा में कराया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेगा।
सफल छात्र-छात्राओं में ट्विंकल कुमारी, छोटू कुमार, सोनाक्षी कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, स्नेहा कुमारी, आदिति कुमारी, गुणगुण कुमारी, दीपिका कुमारी, सुधा कुमारी, साक्षी कुमारी, अंकुर कुमार गुप्ता, तमन्ना खातून एवं शबनम खातून शामिल हैं।
