गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सिमरी नव हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ विधिवत संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्ति रस में डूबा नजर आया। इसके पश्चात संध्या समय “सीताराम-सीताराम” मंत्रोच्चारण के साथ अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के दौरान 24 घंटे तक अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बुधवार की संध्या में सिमरी नव हनुमान मंदिर से कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिमरी गांव और कोयलामोहन गांव का भ्रमण करते हुए दासिन चौर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश का विसर्जन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, वार्ड सदस्य बैजनाथ तांती, शंकर ठाकुर, ग्रामीण चिकित्सक सत्यनारायण तांती, सुबोध चौधरी, विजय चौधरी, संजीव मुखिया, नीरज कुमार, दशरथ चौधरी, विक्रम मुखिया, रामविनय पोद्दार, मनोज ठाकुर, जगदीश राम, रावण चौधरी, सुनील चौधरी, ललित राम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
