नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्रखण्ड परिसर नावकोठी में गुरुवार को विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं के निष्पादन हेतु प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया गया है।विद्युत विभाग के कनिय अभियंता विमल कुमार साहा ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गुरवार दिन के 10:00 से 02:30 बजे के बीच विद्युत से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंच कर लाभ उठाएं।वहीं उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के समस्याओं के साथ कैंप में पहुंच कर उसका निदान करवाएं।वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 125 यूनिट तक बिजली फ्री करने से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्युत उपभोक्ताओं को दी जाएगी।वहीं सौर ऊर्जा से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।
