गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाकपा अंचल परिषद बखरी की बैठक में पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से सभी को शिक्षा और सम्मान का अधिकार मिला, लेकिन वर्तमान में इसे कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने युवाओं से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बैठक में राशन कार्ड से गरीबों के नाम कटने पर चिंता जताते हुए सरकार से अविलंब सुधार की मांग की गई, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। अंचल मंत्री शिव सहनी ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को तुलसीपुर के जागेश्वर टोला में अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता बलराम स्वर्णकार ने की, जिसमें पार्टी के जीतेन्द्र जीतू सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
