गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बखरी थाना परिसर में जमानत पर रिहा हुए एक आरोपी का पैरेड कराया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस द्वारा आरोपी को थाना परिसर में प्रस्तुत कर उसकी गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित की गई तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की कड़ी चेतावनी दी गई।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जमानत पर छूटे अपराधियों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है, ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक कृत्य में संलिप्त न हों। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
