नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पश्चिम प्राथमिक कृषि साख समिति के पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को हर्ल कम्पनी की मनमानी को लेकर स्मार पत्र सौंपा है। उन्होंने लिखा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री का महत्पूण योजना सहकार से समृद्धि का मजाक बनाया जा रहा है।क्षेत्र के किसानों को DAP-1700 और यूरिया 350 प्रति बैग प्राइवेट डीलरों के द्वारा बेचा जा रहा है।पैक्स अध्यक्ष को डी०बी० टी० एवं आई डी इत्यादि के नाम पर हर्ल जो फर्टिलाइजर की कम्पनी है एवं पॉस मशीन वितरण की जिम्मेदारी उक्त कम्पनी का है।पैक्स अध्यक्षों से आईडी के नाम पर ₹4500 लेकर आर्डडी बनाया जा रहा है जो बेहद शर्मनाक है।पैक्स अध्यक्ष ने उक्त प्रकरण की जांच कर संबंधित अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की है।पैक्स अध्यक्ष ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री भारत सरकार को भी पत्र की प्रतिलिपि सौंपी है।
