नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा के
प्रख्यात सेवानिवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद सिंह विभूति का 90 वर्ष के आयु में निधन हो गया।वे आवासीय अनुसूचित जनजाति भर्रा विद्यालय से प्रभारी प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुए।वे अपने पीछे पांच पुत्री, दामाद,नाती- नतनी को छोड़कर स्वर्गलोक सिधारा गये।उनके निधन से शिक्षा जगत एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
वे लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहे और अपने अनुशासन,सरल स्वभाव एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।उनके मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।भतीजा चंदन कुमार ने बताया कि उनका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
मौके पर दामाद सिंहमा पंचायत के पूर्व मुखिया ललन सिंह, नटवर,टिंकू,ललन सिंह,भाई मुकेश सिंह, मुकुंद सिंह,मुरारी सिंह, मुन्ना सिंह,मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल,जोगिंद्र सिंह,कुणाल किशोर सिंह,बिपुल कुमार,प्रेम प्रियेश,गोलू आदि लोगों ने आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
