विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार यानी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने किया।इस योजना के अंतर्गत 75 लाख महिला लाभुकों को बड़ा लाभ मिला है। इसके अंतर्गत प्रत्येक महिला लाभुक को 10,000 रुपए की दर से कुल 7500 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।
इस योजना के अंतर्गत दस हजार रुपए की राशि प्रारंभिक सहयोग के रूप दिये गये हैं। आगे रोजगार शुरू करने के बाद दो लाख रुपए की राशि आकलन के आधार पर उन्हें अतिरिक्त वित्तीय सहायता के रूप में दी जायेगी।इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को उनके पसंद का रोजगार के लिए सहयोग करना है । ताकि स्वयं स्वालंबन व आत्मनिर्भर बन सके। जिससे राज्य तथा देश के आर्थिक विकास में गति मिल सकेगी।
