नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विधि- विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। सूर्यास्त के बाद पूरा क्षेत्र दीयों और रंगीन रोशनी से जगमगा उठा।इस वर्ष दीपावली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।पर्व से एक सप्ताह पहले ही घरों की रंगाई- पुताई और साफ- सफाई का कार्य शुरू हो गया था।महिलाओं ने दरवाजों पर आकर्षक रंगोली बनाकर पर्व में चार चांद लगाए।सोमवार शाम को लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीपक,मोमबत्तियां और इलेक्ट्रॉनिक झालरें लगाईं।सूर्य अस्त होते ही दीयों की टिमटिमाती रोशनी से पूरा क्षेत्र रोशन हो गया।पूजन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।वहीं बच्चों ने फुलझड़ी, चरखा,लहसुनिया बम और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।रात करीब दस बजे तक पटाखों का सिलसिला जारी रहा।बड़ों ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और सुबह से ही बधाई देने का क्रम शुरू हो गया था।देर शाम तक मिठाई और पटाखों की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई।
