[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसुरचक/बेगुसराय
मंसूरचक प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी जयंत कुमार का तबादला के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भावुक होकर उन्हें विदाई की।
मंसूरचक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष इजहार अंसारी ने कहा कि जयंत कुमार बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार पदाधिकारी थे। वे हमेशा जनता के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहते थे। उनकी लोकप्रियता की चर्चा मंसूरचक में चारों तरफ फैल चुका था।
वही मुखिया डॉ. दिनेश कुमार राय ने कहा कि पंचायती राज पदाधिकारी जयंत कुमार के कार्यकाल को जनता कभी नहीं भूल पाएगा। गणपतौल पंचायत की मुखिया हीरा कुमारी ने कहा कि शासकीय सेवा में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है, जो अच्छा कार्य करते हैं, उन्हें लोग याद रखते हैं। बीपीआरओ जयंत कुमार का कार्यकाल सराहनीय रहा।
पंचायती राज पदाधिकारी जयंत कुमार ने कहा कि मुझे मंसूरचक में बहुत ही ज्यादा मान-सम्मान मिला, यहां के सभी जनप्रतिनिधियों का हमेशा सहयोग मिलता रहा। प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने उनके सम्मान समारोह के दौरान भावुक होकर उन्हें विदा किए।
उक्त मौके पर प्रमुख जलस देवी, गणपतौल पंचायत के मुखिया हीरा कुमारी, मंसूरचक पंचायत की मुखिया यासमीन खातून, पंसस आमना खातून, शिक्षक अशर्फी पासवान, राजू चौधरी, मुखिया राममूर्ति चौधरी, अरमान कुरैशी, पंसस रौशन लाल सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।


