गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
क्षेत्र की साहित्यिक, बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्था श्री विश्वबन्धु पुस्तकालय के 70वें वार्षिकोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन पुस्तकालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के करीब 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया। उन्हें “छात्र जीवन में पुस्तकालय की भूमिका”, “सोशल मीडिया का विद्यार्थियों पर प्रभाव” तथा “अंतरराष्ट्रीय युद्ध का विश्व अर्थव्यवस्था पर प्रभाव” विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर दिया गया। प्रतिभागियों ने तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से अपने-अपने विषय प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र यादव, वैद्यनाथ केशरी, साहित्यकार रविन्द्र राकेश, प्रो. आजाद सिंह राठौर, प्रो. दिनेश चौधरी, सुमन झा, सिधेश आर्य, नीरज नवीन एवं पुस्तकालय के सचिव अमित पोद्दार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुस्तकालय और अध्ययन की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष गुड्डू ने की। मौके पर कोमल आर्य, नीरज राय, राजन कुमार, कुंदन केशरी, राजीव कुमार साहू, राहुल केशरी, सूरज कुमार, शशि कुमार, संतोष गुप्ता, अमन कुमार, विकास कुमार, मकसूदन कुमार सहित पुस्तकालय के कई सदस्य उपस्थित रहे।


