गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी सलौना रेलवे ढाला पर रविवार को पैनल में आई तकनीकी खराबी के कारण करीब 45 मिनट तक भयंकर जाम लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढाला बंद होने के बाद जब काफी देर तक फाटक नहीं खुला तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मोटरसाइकिल, ऑटो, बस और ट्रक समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। भीड़ के बीच कई यात्रियों को पैदल ही रेलवे फाटक पार करना पड़ा।सूचना मिलने पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और पैनल की खराबी को दुरुस्त करने में जुट गए। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ढाला खोला गया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से ऐसी तकनीकी खराबियों को समय रहते दुरुस्त करने और स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
