गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
मंगलवार को किसानों को फसल एवं उत्पादन संबंधी उन्मुखीकरण देने के उद्देश्य से प्रदान संस्था एवं जीविका द्वारा बागवन पंचायत मे कृषि मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आधुनिक तथा जैविक खेती की विधियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन आरिफा फारूकी, सौभिक दास, अतुल रंजन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा,बीटीएम विजय यादव, मुखिया योगेंद्र राय, राटन के उपमुखिया अजित कुमार, कैलाश सदा,संजय पासवान उपस्थित रहीं।
मेले में विभिन्न कृषि आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कडवे रोड मेट, पाली हाउस, मल्टीलेयर प्रणाली, जैविक खाद इकाई तथा नर्सरी पौधों का प्रदर्शन किया गया।

संस्था द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद एवं पौधों की जानकारी किसानों को विस्तार से दी गई। वही जीविका से शिव जानकी देवी, ज्योति कुमारी, कंचन देवी, निधि कुमारी को कृषि यन्त्र कुदाल से सम्मानित किया गयाl
संस्था के प्रतिनिधियों ने जैविक विधि से खेती करने के लाभों पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई किसानों ने जैविक खेती अपनाने के अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसानों को प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान एवं नवाचारी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया।यह मेला किसानों के लिए नई तकनीकों, जैविक खेती और उत्पादन बढ़ाने के उपायों को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
