पदाधिकारी कितना है लापरवाह हुआ उजागर
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत संवाददाता
प्रखंड कार्यालय स्थित अटल कलाम भवन के सभागार में सोमवार को तेघड़ा प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में प्रखंड स्तर के विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। जिसमें विभिन्न विभाग के अधिकारी गैर हाजिर रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करनी थी। साथ ही भविष्य की योजनाओं पर निर्णय लेना था। लेकिन निर्धारित समय पर मात्र आधा दर्जन अधिकारी छोड़कर अधिकांश विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे। जिससे नाराज बीस सूत्री अध्यक्ष चंदन कुमार , उपाध्यक्ष मनोहर कुमार सहित सभी सदस्यों द्वारा इस बैठक को अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सीडीपीओ, स्वास्थ्य विभाग, थाना प्रशासन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अवर निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी , बीपीएम जीविका, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा, ग्रामीण कार्य विभाग कनीय अभियंता, विद्युत विभाग कनीय अभियंता सहित कुल 16 विभाग के अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय बेगूसराय को बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सभी 16 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पत्र निर्गत किया गया। चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों की इस लापरवाही से बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य नाराज थें। बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार एवं उपाध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा कि यदि अगले बैठक में जिस भी विभाग के अधिकारी गायब रहें तो उनके खिलाफ बिहार सरकार को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। मौके पर मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, सदस्य ब्रह्मदेव पासवान, अशोक सिंह भासो, अविनाश कुमार, रूपेश कुमार, देवराज सिंह, श्याम किशोर छोटे, निशा देवी, मोनू पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
