गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, गेंन्हरपुर, जगदर तथा पर्रा पंचायतों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वीरपुर पीएचसी परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी में पदस्थापित लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आठ माह से बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि लेखापाल की मनमानी के कारण वीरपुर प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं को पिछले आठ माह से मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले के अन्य प्रखंडों में मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन वीरपुर प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं को अब तक राशि नहीं मिली है। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
इस संबंध में लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से भुगतान प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किया गया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को राशि ट्रेजरी के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि भुगतान से संबंधित कागजात 28 मार्च को भेजे गए थे, लेकिन वह रिजेक्ट हो गए, जिसके कारण भुगतान में कुछ विलंब हो रहा है।
