महागठबंधन की बैठक में तेघड़ा के निवर्तमान विधायक सह महागठबंधन के प्रत्याशी राम रतन सिंह शामिल हुए।
अशोक कुमार ठाकुर | AV भारत न्युज संवाददाता | तेघड़ा/ बेगुसराय
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर तेघड़ा के पकठौल में चारों पंचायत के महागठबंधन के घटक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
महागठबंधन की चुनावी बैठक में चुनावी कैंपेन व्यवस्थित तरीके से संचालित करने एवं महागठबंधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी राम रतन सिंह के पक्ष में जन-संपर्क अभियान चलाने आदि कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रत्याशी राम रतन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “आज पूरी जनता एक तरफ है और सभी लोग महागठबंधन के साथ खड़े हैं। यह एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने आगे कहा, “जनता का संदेश स्पष्ट है – इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। जब पूरी जनता एकजुट होकर खड़ी होती है, तो वह हर मुश्किल को आसान कर सकती है।”
बैठक में प्रत्याशी राम रतन सिंह ने कहा कि आगे भी जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और तेघड़ा विधानसभा के संपूर्ण विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
राजद के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव मोहम्मद सलाउद्दीन ने जोर देकर कहा कि महागठबंधन की टीम तेघड़ा के हर विकास मुद्दे को प्राथमिकता देगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर-संभव खड़ा रहेगी।
बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य भाकपा अंचल मंत्री सनातन सिंह, वीआईपी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सहनी, राजकुमार सहनी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शुकुल सिंह, प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, सीपीएम रमेश सिंह एवं सुरेश पासवान, धनकौल के पूर्व मुखिया राम बहादुर शर्मा, सरपंच योगेंद्र ठाकुर, पूर्व पंसस राम उदगार पासवान, जुलम सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, राजेश राणा सहित दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए।
