गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी नगर क्षेत्र सेंट्रल बैंक के सामने संचालित लल्ला चित्रालय पूजा घर नामक दुकान में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी पूजा सामग्री व सजावटी सामान सहित करीब 11 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई,स्थानीय लोगों एवं दमकल विभाग की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण दुकान की ऊपरी मंजिल में बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई राजेंद्र राम, डायल 112 के यशवंत कुमार सिंह पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पीड़ित दुकानदार सुशांत कुमार पिता मनोज कुमार ग्राम बखरी ने इस संबंध में थाना में आवेदन दिया है की शार्ट सर्किट से आग लगा है।
