विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
आशीष प्रतियोगिता में पुरे भारत में 8 वां स्थान पर कर क्षेत्र में नाम रौशन किया
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी शिक्षक कृष्णा कुमार के पुत्र आशीष कुमार सी वी रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरे भारत में 8 वां स्थान हासिल किया है। उसके इस सफलता पर उसके स्वजन सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है। आशीष कुमार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर के अवसर पर रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज बेगूसराय में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।
उसके इस सफलता पर उसके चाचा पूर्व सैनिक सीताराम राय, पिता कृष्णा कुमार, शिक्षक प्रकाश रंजन राय, स्थानीय मुखिया रौशन राय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
