By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित
बेगूसराय

केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

AV BHARAT NEWS
Last updated: January 18, 2026 3:05 pm
AV BHARAT NEWS
1 month ago
Share
SHARE

गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय

केसरवानी समाज का पारिवारिक मिलन समारोह बखरी में बड़े ही हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन एवं कश्यप मुनि के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात समाज की एकता, आपसी सहयोग तथा भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां एवं विविध मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष दिलीप केसरी ने की, जबकि संचालन व्यवस्था गौरव कुमार ने संभाली। प्रतिवेदन महासचिव गुड्डू केसरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंभु केशरी,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज केशरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम सुन्दर केशरी, केदार केसरी, रामचंद्र केसरी, सीताराम केसरी, पार्षद समीर सरवन,सुरेंद्र केशरी,अनुराग केसरी, अभिमन्यु केसरी, रामदयाल केसरी, जयप्रकाश केसरी, प्रेमकिशन मन्नू, प्रमोद केसरी, पंकज केसरी, पीयूष केसरी, अमरनाथ केसरी, अरुण केसरी, नंदकिशोर केसरी, मिथलेश केसरी,मनोहर केशरी,चन्दन केसरी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग एवं एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

“बेगूसराय: वीरपुर पंसस की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों ने दिए आश्वासन”
बखरी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक
बखरी पीएचसी में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत कर्मियों ने ली शपथ
11 वर्षीय किशोरी की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत, 2 घंटे में शव बरामद
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया गन्ना मंत्री संजय पासवान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Next Article प्रखंड बचाओ अभियान समिति में जुटता जा रहा है कारवां, वीरपुर में हीं बने प्रखंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up