गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राटन पंचायत के बभाइन वार्ड संख्या-10 में रेलवे लाइन के समीप एक ई-रिक्शा लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बैजू महतो के घर से आगे सुनसान स्थान पर यह ई-रिक्शा देर रात से ही खड़ा है, लेकिन उसके चालक अथवा मालिक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि काफी देर तक वाहन के पास कोई नहीं पहुंचा, जिससे इलाके में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। लोगों को किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। सुबह होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
मामले में जुटी पुलिस, चालक की तलाश जारी घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बखरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
