गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय घाघड़ा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में कौशल किशोर क्रान्ति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया नन्दकिशोर तांती तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद घनश्याम राय, सरपंच रामचंद्र पासवान,उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा एवं वार्ड सदस्य महबूब उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशल किशोर क्रान्ति को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि विद्यालय को स्थायी रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक मिलने से पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है और इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बसंत कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संजय कुमार, सज्जन सदा, रत्नेश कुमार, सहदेव कुमार, रोजी प्रवीण, इन्दु कुमारी, संगिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
