विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, गुणवत्ता जांच की मांग
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत अंतर्गत स्थित मालती पिपरा–दलसिंहसराय पथ पर स्थित मानोपुर मुशहरी पुलिया के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिया निर्माण में इस्तेमाल की जा रही बालू में भारी मात्रा में मिट्टी मिली हुई है। इसके अलावा निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी में भी कोयला मिश्रित होने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री के प्रयोग से पुलिया की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने उक्त निर्माण कार्य को रोकते हुए इसकी जांच की मांग की है।

निर्माण स्थल पर राजकिशोर चौधरी उर्फ गुड्डू, मुकेश चौधरी, टूनटून चौधरी, बैधनाथ पासवान, विशाल कुमार, रंजन कुमार, रामकुमार चौधरी, पप्पू साह, सुबोध पासवान, बसंत साह, गणेश सदा और महेश्वर पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने पहुंचकर संयुक्त रूप से विरोध जताया है।
