गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
विधानसभा चुनाव में इस बार बखरी विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीते चुनाव में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस बार कुल मतदान प्रतिशत में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।महिलाओं ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर प्रशासन के लिए वोट देना अपना कर्तव्य समझती हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है।
