गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान समाप्त होते ही सभी नौ प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने स्तर से अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।बखरी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों और चाय की दुकानों पर मतगणना को लेकर चर्चा तेज हो गई।
समर्थक अपने-अपने अनुमानों के आधार पर जीत-हार का गणित लगा रहे हैं। कुछ जगहों पर मतदान प्रतिशत और बूथवार समीकरणों को लेकर भी बहस जारी रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा और हर उम्मीदवार ने अपने क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार किया। अब सभी की निगाहें मतगणना के दिन 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब जनता का फैसला सामने आएगा।
