मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता दलसिंहसराय/ समस्तीपुर
अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय सह निवार्ची पदाधिकारी 134-उजियारपुर दलसिंहसराय किशन कुमार के द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लेकर गठित अनुमंडल स्तरीय प्रेक्षक कोषांग,पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग,एकल खिड़की कोषांग एवं अभ्यर्थी आय-व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में रवि रजंन कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी, दलसिंहसराय के द्वारा कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी को उनके कार्य एवं दायित्त्वों के संबंद्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कोषांग का संचालन आज से ही प्रारम्भ करते हुए कोषांग से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी,दलसिंहसराय के द्वारा उपस्थित सभी कोषांग के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को कोषांग कार्य के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में रवि रंजन कुमार अवर निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,दलसिंहसरा सहित सभी कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
