[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कारगिल चौक के समीप से एक लाख पचास हजार रूपया बखरी अटखुट्ठी निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र अरविंद कुमार सिंह से बरामद किया है।

वही वाहन चेकिंग के क्रम में सत्ताइस हजार रूपया जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व एसआई रवीन्द्र तिवारी कर रहे थे।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बरामद रूपया मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर आदर्श आचार संहिता के कारण पुलिस के कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।


