गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बखरी में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुँचा। हालांकि, चुनावी सरगर्मियों के बीच तीन राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवारों ने निर्वाचन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा करते हुए एनआर (नाम निर्देशन पत्र) कटवाया।दूसरे दिन एनआर कटवाने वालों में भाकपा के सूर्यकांत पासवान, भीभीआईपी के उपेन्द्र सदा, और आरएसपी के राजेश कुमार का नाम शामिल है। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार ने नामांकन की प्रक्रिया में पहल करते हुए एनआर कटवाया था।एसडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि नामांकन के लिए अब तक किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
