अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 10 अक्टूबर शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय के नामांकन केंद्र पर पहले दिन ही सन्नाटा पसरा रहा।तमाम व्यवस्थाओं के बीच अधिकारी तो मौजूद थे लेकिन एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचे।
तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत
दो विधानसभा तेघड़ा एवं बछवाड़ा विधानसभा सीटों पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में नामांकन केंद्रों की तैयारी पूरी कर ली, लेकिन एक भी उम्मीदवार नामांकन करने नहीं पहुंचे।
अनुमंडल कार्यालय में नामांकन की सारी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त
अधिकारी कागज लेकर तैयार हैं
इस वजह से नहीं पहुंचे उम्मीदवार
उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन नहीं किये जाने की वजह यह बताई जा रही है कि ना तो महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है और ना ही एनडीए ने सीटों का क्लीयरेंस किया है। लेकिन, कई प्रत्याशियों के नाम की खूब चर्चा हो रही है।दरअसल, चाय की दुकानों से लेकर नामांकन कार्यालय तक हर जगह एक ही चर्चा है ‘किसका टिकट कटेगा, किसका बचेगा।
17 अक्टूबर तक प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन
अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आज 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी
