गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में शिक्षा समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष विपिन कुमार यादव ने की। पर्यवेक्षक ओमप्रकाश पासवान की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित माताओं में से कोटिवार सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद चयनित माताओं द्वारा आपसी सहमति से शिक्षा समिति के सचिव पद का चुनाव किया गया।
सर्वसम्मति से अंजु देवी को शिक्षा समिति का सचिव चुना गया।शिक्षा समिति के सदस्यों के रूप में काजल कुमारी, शबनम कुमारी, रीमा देवी, रिंकू देवी एवं खुशबू कुमारी का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक रामकुमार सहनी, वरीय शिक्षक सुरेश कुमार, भूमिदाता सदस्य मुकेश कुमार यादव, बाल संसद सदस्य मोहित कुमार, मनोहर कुमार, ममता कुमारी, विकास कुमार पासवान, कृष्ण कुमार पंडित, कुमारी वंदना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
