नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड परिसर में फ्री बिजली और त्रुटियों के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कनीय अभियंता विमल कुमार साहा विद्युत उपभोक्ताओं से संबाद करते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।इसके लिए किसी प्रकार की आवेदन की आवश्यकता नहीं है। किसी के बहकावे में आकर किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें।नहीं तो साइबर ठगी का शिकार हो जाएंगे।प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत सभी घरों के छतों पर सोलर प्लेट लगाना है।इसमें उपभोक्ताओं को एक किलो में 30 हजार सब्सिडी,दो किलो में 60 हजार एवं अधिकतम सब्सिडी 78 हजार तक है।
स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत,विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायत,गलत विद्युत विपत्र संबंधी शिकायत, विपत्र भुगतान से संबंधित शिकायत,नए कनेक्शन संबंधी शिकायत,खराब मीटर, गलत रीडिंग इत्यादि से संबंधित आवेदन शिविर में दिया गया।बेगमपुर के रोहित पासवान मीटर जलने,नावकोठी के गणेश राम बिल संशोधन,प्राइमरी स्कूल बेगमपुर में स्मार्ट मीटर लगाने,मजनूपुर के संजीव कुमार ट्रांसफार्मर की मांग सहित दो दर्जन लोगों ने आवेदन दिया है।मौके पर कार्यपालक प्रवीण कुमार,राम नरेश राय, अनमोल कुमार,मो चांद,श्याम कुमार,चंदन कुमार,अमित कुमार आदि शिविर में शामिल थे।
