गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुबह 11:30 बजे से हुआ।

इस दौरान बीडीओ पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सहित आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक एवं प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए आवास लाभुक मौजूद रहे।

लाइव प्रसारण के बाद बीडीओ पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख एवं मुखिया दीपक कुमार के हाथों लाभुकों को योजना से संबंधित लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 9 लोगों को शुभकामना संदेश, 10 लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा 18 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपी गई।
आवास की चाबी मिलने के बाद लाभुकों में खुशी देखी गई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए योजना का लाभ सही तरीके से उठाने की बात कही।


