नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
विधानसभा चुनाव को लेकर नावकोठी प्रशासन सख्त नजर आ रही है।नावकोठी पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गुप्त सूचना के आधार पर पहसारा पश्चिम पंचायत के स्वर्गीय बनारसी सिंह के पुत्र सुरेश सिंह उर्फ कामों सिंह एवं पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर गम्हरिया के रामदेव महतो के पुत्र टुन टुन महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
