गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर पुलिस ने थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट मामले के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि वीरपुर थाना कांड संख्या 128/22 में नामजद अभियुक्त तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर वार्ड संख्या-8 निवासी बुलबुल सिंह के पुत्र शिवा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय मंडल कारा भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
