गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
नगर परिषद बखरी के वार्ड संख्या 21 स्थित इस्माइल नगर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 42 में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के अभिभावकों, अंकेक्षण समिति के सदस्यों, किशोरियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं अंकेक्षण समिति की सचिव नूतन कुमारी ने केंद्र द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी पढ़कर सुनाई, जिसका उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनवरी 2026 से जून 2026 तक के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।
बैठक में केंद्र के संचालन, साफ-सफाई, नियमित टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान, प्रसवपूर्व तैयारी, पूरक पोषाहार वितरण तथा टेक होम राशन सहित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने केंद्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर सहायिका सलिया देवी, नीतू देवी, बिंदु देवी, बेबी देवी, माला देवी, अनीता देवी, तरन्नुम खातून, फूल कुमारी देवी, सुरेश ठाकुर, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, रवीना खातून, शोभा देवी, मनीषा देवी, सोनी देवी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।


