नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना में नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस से जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह विष्णुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया केसरी नंदन मिश्र के नेतृत्व में मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष का अंग वस्त्र से स्वागत किया।तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल के साथ थाना अध्यक्ष ने थाना क्षेत्र से संबंधित जानकारी एकत्रित किया।जदयू नेता सुभाकर मिश्रा ने बताया के थाना अध्यक्ष के साथ विचार विमर्श के दौरान आम आवाम को पुलिस का सहयोग कैसे मिले तथा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रहे इस पर विशेष बल दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में सुभाकर मिश्रा,पूर्व मुखिया जय जय राम महतो,पूर्व सरपंच विजय शंकर महतो, कृष्ण नंदन महतो, कविता कुमारी,अमिता देवी सहित दर्जनाधिक जदयू नेता शामिल थे।
