नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दरबार में आज एक भी मामले दर्ज नही किए गए। वहीं आज दो मामला निष्पादित किया गया जिसमें अजीत महतो पिता रामशरण महतो बनाम विजय महतो पिता स्वर्गीय इंद्रदेव महतो ग्राम करैईटार एवं संतोष कुमार चौधरी पिता शिवन चौधरी बनाम मनोज चौधरी पिता स्व० रामाशीष चौधरी नावकोठी निवासी का मामला मापी कराने के आधार पर निष्पादित किया गया। कुल -4 मामले लंबित थे।आज दो मामला निष्पादित किया गया।अब कुल 2 मामला लंबित रह गया हैं। मौके पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार,पीएसआई अंकिता कुमारी,गोपाल कुमार निम्न वर्गीय लिपिक,अमरजीत कुमार कार्यपालक सहायक व फरियादी मौजूद थे।
