गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न इमामबाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा और लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई तथा अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। मौके पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, बीडीओ कुमार मुकेश, सीओ राकेश कुमार चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर विकास कुमार राय,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई लाल बिहारी यादव छौटन कुमार सिंह, राजेंद्र राम, रविंद्र तिवारी आदि थे ।


