गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोमवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की बेगूसराय शाखा में ग्रुप एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बगरस शाखा डाकघर के डाकबाबू चंद्रशेखर प्रसाद कुशवाहा को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।उन्हें इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक बेगूसराय ब्रांच के सीनियर मैनेजर प्रवीण कुमार एवं प्रबंधक अभिषेक कुमार रंजन द्वारा सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान यह भी आशा व्यक्त की गई कि श्री कुशवाहा के इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य डाककर्मी भी अधिक उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में शाखा के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
