नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर छतौना का राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल माध्यम से प्रमाणीकरण केंद्र स्तर से नामित प्रेक्षक डॉ. धीरज यादव एवं डॉक्टर कैलाश चंद जाट के द्वारा किया गया।मार्च माह में स्टेट टीम के द्वारा जांच की गई थी।संस्थान को स्टेट प्रमाणीकरण प्राप्त होने के बाद केंद्र स्तर से प्रमाणीकरण हेतु सूचना दी गई थी।इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयारी की गई, जिसमें संस्थान में पदस्थापित पदाधिकारी,कर्मी एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।प्रमाणीकरण के दौरान दोनों प्रेक्षकों ने अलग- अलग लिंक के माध्यम से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर,एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मी से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की।साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया।
यह वर्चुअल जांच सुबह 9:30 बजे से संध्या 4:30 बजे तक चली। निरीक्षण के पश्चात दोनों प्रेक्षकों ने संस्थान की तैयारी,सेवाओं की गुणवत्ता एवं लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।साथ ही सुझाव दिया कि सेवाओं की गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए लाभार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाती रहे।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजीव रंजन चौधरी, जिला से आए हुए डॉ रजत आर्यन,डॉ रतीश रमन,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,आनंद ईश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विक्रांत कुमार,सूर्यभूषण, जीएनएम रविशंकर कुमार,बीएमईए संदीप चंद्र,एएनएम दीपा कुमारी सहित आशा कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।
