गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
स्थानीय पुलिस ने शादी की नीयत से अपहृत लड़की को वीरपुर से बरामद कर लिया। ज्ञात हो कि लड़की के पिता द्वारा स्थानीय थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज कराते हुये गाड़ा गांव के एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था। उसके पिता के अनुसार, गत 2 फरवरी को उनकी पुत्री बीए की परीक्षा देने बेगूसराय गयी थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया।
